पोड़ैयाहाट : लापता चार छात्रों को सकुशल बरामद कर अभिभावकों को सौंपा गया
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Feb 2026 10:39 PM
बीते मंगलवार से गायब छात्र जीआरपी की सहायता से बरामद
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्टल से गायब हुए पांचवीं कक्षा के चार छात्रों को सकुशल बरामद कर उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है. बचाये गये छात्रों में आलोक कुमार, अनूप कुमार, आयुष कुमार और विवेक कुमार शामिल हैं. बताया गया कि छात्र मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए हॉस्टल से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. हॉस्टल प्रबंधक ने बच्चों की खोजबीन शुरू की, जिससे पता चला कि छात्र ट्रेन में बैठकर जमुई की ओर रवाना हो गये थे. हॉस्टल प्रबंधक की सूचना पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने मामले की जांच की. इसके बाद जीआरपी जमुई स्टेशन पहुंचकर बच्चों को सकुशल बरामद किया और पोड़ैयाहाट पुलिस को सौंप दिया. बुधवार को दोपहर ढाई बजे पोड़ैयाहाट पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के छोटी रणबहियार गांव के तीन छात्रों और तरखुट्टा गांव के एक छात्र को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया. छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होने पर अभिभावकों ने राहत की सांस ली और प्रभात खबर का आभार व्यक्त किया. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर ने पोड़ैयाहाट के हॉस्टल से निकले पांचवीं के चार छात्र गायब शीर्षक से इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










