दावत ए इफ्तार में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रमजान का महीना त्याग, प्रेम और एकता का प्रतीक

विज्ञापन

महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय महागामा में रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. इफ्तार पार्टी के दौरान सभी ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, प्रेम और एकता का प्रतीक हैं. ऐसे आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है और लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक समरसता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रही है. इस अवसर पर रोजेदारों के लिए विशेष व्यंजन तैयार किया गया था, जिसका सभी ने आनंद लिया. इफ्तार पार्टी में सभी ने देश में शांति, सद्भाव और विकास के लिए दुआ मांगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola