सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में पहुंचीं मंत्री दीपिका

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

उदय भगत के नेतृत्व में मंत्री का किया गया भव्य स्वागत

विज्ञापन

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहनपुर स्थित टिका टोला शिवालय मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया. धर्म, आस्था और भक्ति का संगम तब देखने को मिलता है, जब श्रद्धालु एकजुट होकर किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हैं. इस आयोजन के दूसरे दिन झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कथा स्थल पर पहुंचकर अपनी श्रद्धा प्रकट की. वहीं भागवत कथा पूजा कमेटी द्वारा उदय भगत के नेतृत्व में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का भव्य स्वागत किया गया. मालूम हो कि बीते रविवार को इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई थी. गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली गयी. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कथा स्थल पर पहुंच कर कथा व्यास महाराज शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं महाराज जी ने मंत्री का स्वागत किया. मंत्री ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आया है. श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी है. इसमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य लीलाओं का वर्णन किया गया है, जो हमें जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझने में मदद करता है. यह कथा भक्ति, प्रेम, कर्म और धर्म के महत्व को दर्शाती है और जीवन को सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा देती है, जो बिना भक्ति के जीवन अधूरा है. भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से हमें अहंकार त्यागने की सीख मिलती है. अच्छे लोगों की संगति से हमारा जीवन सार्थक बनता है. हमें हमेशा अपने कर्मों पर विश्वास रखना चाहिए. इस भागवत कथा आयोजन में उदय भगत के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का भव्य स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola