जिला विधिक प्राधिकरण का मेगा कानूनी सशक्तिकरण कैंप संपन्न

Updated:
विज्ञापन
जिला विधिक प्राधिकरण का मेगा कानूनी सशक्तिकरण कैंप संपन्न

जिला जज और बीडीओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

विज्ञापन

जिला विधिक प्राधिकरण के अंतर्गत पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में मेगा कानूनी सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला जज फैमिली कोर्ट अनिल कुमार पांडेय, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू और सीओ अमित किस्कू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. जिला जज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनी जानकारी हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है. उन्होंने गांवों में पढ़ाई और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया तथा कानून संबंधी विभिन्न जानकारियां साझा की. कैंप के दौरान 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. सभी विभागों के स्टॉल लगाये गये थे, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं और लाभों के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही लाभुकों में ट्राइसाइकिल, साइकिल, जॉब कार्ड, आभा कार्ड और स्कूल बैग का वितरण किया गया. कार्यक्रम में पीएलवी शंकर सेन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी रूपेश कुमार, अंकित आनंद, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. इस आयोजन से ग्रामीणों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिली.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola