विवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Updated at : 18 Mar 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता ने फंदे से लटक कर दे दी जान

जम्मू कश्मीर में रहकर आइसक्रीम व झालमुढ़ी बेचकर गुजारा करता था दंपति

विज्ञापन

ललमटिया थाना अंतर्गत लौंहांडिया बाजार की 21 वर्षीय महिला स्वीटी कुमारी पति वीरेंद्र गुप्ता ने अपने घर में पंखा के सहारे दुपट्टा से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतका के पति वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार की देर रात की घटना है. वह अपने कमरे में बंद कर पंखा से लटक कर जान दी. रात को हम लोग खोजबीन कर रहे थे, तो देखें कि उसका कमरा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खुला. आवाज सुनने के बाद आसपास के ग्रामीण घर पहुंच गये एवं खिड़की काे तोड़ा. इस दौरान अंदर पंखे में लटकता हुआ मृतका का शव दिखाई दिया. रात में पुलिस को सूचना दी गयी. मृतका के पति ने बताया कि पति-पत्नी जम्मू कश्मीर में रहकर आइसक्रीम एवं झालमुढ़ी बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करते थे. मृतका को नौ वर्षीय बच्ची भी है. होली के अवसर पर घर आये हुए थे. कुछ दिनों के बाद जम्मू कश्मीर जाना भी था. दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन अचानक बड़ा हादसा हो गया. जिससे वे पूरी तरह टूट चुके हैं. बच्ची का भरण-पोषण कैसे होगा चिंता सता रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola