पहली बारिश में ही बिगड़ी सड़कों की सूरत

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पहली बारिश में ही बिगड़ी सड़कों की सूरत

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुई जमकर बारिश ने कई सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है. परासी मोड़ से तेतरिया तक जाने वाली सड़क महुआरा गांव के पास तालाब में तब्दील हो गयी है. दो सौ फीट की लंबी दूरी तक पानी फैल गया है. सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है. मोड़ होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है. सड़क के दोनों किनारा खाई होने के कारण वाहन चालकों को वाहन पार करने में समझ से परे हो जाते हैं. शुक्रवार को आवागमन के दौरान कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं. सड़क पर लबालब पानी भरा है. मासूम बच्चे को वाहन पर लेकर जाना जोखिम में डालना के समान है. प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है. यह सड़क मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन को जोड़ती है. स्थानीय ग्रामीण मुकेश कुमार मंडल, गगन मंडल, पंकज कुमार यादव, डब्लू यादव, दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि बारिश होने पर सड़कों की भयावह स्थिति हो जाती है. जल जमाव से निजात दिलाने की पहल नहीं हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्लूडी विभाग की ओर से परासी से तेतरिया तक सड़कों का निर्माण किया जाना था. पर संवेदक की लापरवाही के कारण गांव के साथ अन्य स्थानों पर आज भी कार्य अधूरा है. आये दिन राहगीरों के साथ ग्रामीणों को परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola