ePaper

नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की सूची जारी

Updated at : 05 Dec 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की सूची जारी

चुनाव को समय पर संचालित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा प्रशासन

विज्ञापन

गोड्डा जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत के लिए निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी की सूची जारी कर दी गयी है. जिला प्रशासन चुनाव को समय पर और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है. गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी अविनाश पूर्णेन्दु (जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोड्डा), सहायक निर्वाची पदाधिकारी अभिजीत शर्मा (जिला कृषि पदाधिकारी, गोड्डा) और सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्रीमान मरांडी (बीडीओ, बसंतराय) नियुक्त किये गये हैं. वहीं महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्वाची पदाधिकारी रितेश जायसवाल (डीसीएलआर, गोड्डा), सहायक निर्वाची पदाधिकारी सोनाराम हांसदा (बीडीओ, महागामा), सहायक निर्वाची पदाधिकारी अभिनव कुमार (बीडीओ, मेहरमा) को बनाया गया है. नगर निकाय चुनाव को समय पर और सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला प्रशासन 13 कोषांग बनाएगा, जिनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र-मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था, आचार संहिता, हेल्पलाइन, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण और सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष कोषांग शामिल होंगे. सभी कोषांग के अधिकारियों की सूची, मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी अपडेट की जा रही है.महागामा नगर पंचायत वार्डवार निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड 1 से 9)निर्वाची पदाधिकारी : विजय कुमार मंडल (बीडीओ, ठाकुरगंगटी)सहायक निर्वाची पदाधिकारी : नवीन कुमार बाड़ा (क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, गोड्डा)सहायक निर्वाची पदाधिकारी : सुभाष अनुराग एक्का (क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, महागामा)वार्ड 10 से 17निर्वाची पदाधिकारी : डॉ. खगेन महतो (सीओ, महागामा)सहायक निर्वाची पदाधिकारी : संजय दुबे (बीएचओ, महागामा)सहायक निर्वाची पदाधिकारी : सुजीत कुमार (सहायक अभियंता, महागामा)गोड्डा नगर परिषद वार्डवार निर्वाची पदाधिकारीवार्ड 1 से 7:निर्वाची पदाधिकारी : अभय कुमार झा (कार्यपालक दंडाधिकारी, गोड्डा)

सहायक निर्वाची पदाधिकारी : अरविंद कुमार सिन्हा (जिला गव्य विकास पदाधिकारी, गोड्डा)सहायक निर्वाची पदाधिकारी : प्राण महतो (जिला खेल पदाधिकारी, गोड्डा)वार्ड 8 से 14:

निर्वाची पदाधिकारी : दयानंद जायसवाल (बीडीओ, गोड्डा)सहायक निर्वाची पदाधिकारी: रीता बेसरा, (सीडीपीओ, गोड्डा)

सहायक निर्वाची पदाधिकारी: मुकेश कुमार (अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, गोड्डा)वार्ड 15 से 21:निर्वाची पदाधिकारी : केदारनाथ सिंह (सीओ, बोआरीजोर)

सहायक निर्वाची पदाधिकारी: मुक्तेश्वर प्रसाद रजक (सीआई, गोड्डा)सहायक निर्वाची पदाधिकारी: डॉ. शुभम कुमार (टीवीओ, गोड्डा)

वार्डवार आरक्षण तैयार, पुरुष व महिला के प्रतिशत का अनुमान

गोड्डा नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण की तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं. अधिकारियों के अनुसार गोड्डा नगर परिषद के 21 वार्डों में से 12 पुरुष और 9 महिला के लिए सुरक्षित होने की संभावना है. वहीं महागामा नगर पंचायत के 17 वार्डों में 10 पुरुष और 7 महिला के लिए आरक्षण सुरक्षित होने की संभावना बताई जा रही है. नगर निकाय चुनाव के लिए बीडीओ गोड्डा, नगर प्रशासक और अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी वार्डवार वोटरों की सूची, आरक्षण एवं महिला-पुरुष प्रतिशत की जानकारी अपडेट करने में जुटे हैं. तैयार की जा रही सूचियों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया को समय पर और सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola