ePaper

डोय दियाजोरी भाया अमौर खिरौधी, खट्टी, बलबड्डा, मडपा, मधुरा पथ जीर्णोद्धार कार्य के प्राक्कलन को मिली स्वीकृति

Updated at : 14 Jun 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
डोय दियाजोरी भाया अमौर खिरौधी, खट्टी, बलबड्डा, मडपा, मधुरा पथ जीर्णोद्धार कार्य के प्राक्कलन को मिली स्वीकृति

सांसद के पहल पर हुआ टेंडर

विज्ञापन

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की पहल पर जिले के महत्वपूर्ण मार्ग में शामिल नूनाजोर -शाहपुर-बेलडीहा परसा पथ का सुदृीकरण के साथ नवीकरण कार्य का ऑर्डर हो गया है. इस कार्य काे पीडब्लूडी विभाग द्वारा बनाया जायेगा. डॉ श्री दुबे के उक्त मार्ग के टेंडर की जानकारी में बताया कि पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क का नवीकरण सह सुदृढ़ीकरण का कार्य आरंभ हो जायेगा. सड़क निर्माण व सुदृीकरण को लेकर महगाामा के डोय-दियाजोरी भाया-अमौर खिरौधी, खट्टी, बलबड्डा, मडपा, मधुरा पथ के जीर्णोद्धार के कार्य का प्राक्कलन स्वीकृति भी मिल गयी है. उक्त सड़क का जल्द ही टेंडर निकला जायेगा. करीब 21 किमी सड़क कार्य में 13 करोड 33 लाख रुपये खर्च किया जायेगा. इधर गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग नूनाजोर से लेकर बसंतराय के शाहपुर बेलडीहा से लेकर परसा गांव को जोड़ेगा. इस सडक के लिए पीडब्लूडी विभाग की ओर से 10 करोड़ 10 लाख के करीब राशि खर्च करेगा. सड़क की लंबाई 14.85 किमी है, जिसके जीर्णोद्धार के साथ-साथ सुदृढीकरण का काम किया जायेगा. टेंडर की प्रक्रिया में काम चला गया है. काम का अलॉट जल्द होने की उम्मीद बतायी गयी हे. बताते चलें कि मुख्य मार्ग गाेड्डा-महागामा एनएच 133 के फोर लेन से सटा नूनाजोर से पीडब्लूडी पथ काफी जर्जर हो गया है. उक्त सड़क के लिए जीर्णोद्धार हो जाने से बसंतराय के अलावा महगामा व हनवारा के करीब एक लाख की आबादी को आने-जाने में सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola