भाजपाइयों ने श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 11:15 PM

विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा को किया गया याद

विज्ञापन

ऊर्जा नगर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया. आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था. उनका जीवन साहस, त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है. उन्होंने समाज को अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है.

राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे बिरसा मुंडा : अशोक यादव

भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल महान आदिवासी नेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना के प्रतीक भी थे. उनका संघर्ष और बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने तथा समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया. जिला मंत्री पप्पू ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अल्प जीवनकाल में जिस संघर्ष, जनजागरण और सामाजिक चेतना का कार्य किया, वह भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को नयी दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola