लघु सिंचाई विभाग के टेंडर में पहली बार दिखा इडी का डर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 11:07 PM
बीते चार पांच सालों में पहली बार टेंडर मैनेज की कहानी पर लगा विराम
पोड़ैयाहाट में लघु सिंचाई विभाग से निकाले गये टेंडर से इस बार सरकार को राजस्व की भारी बचत हुई है. एक लंबे समय के अंतराल में इस बार लघु सिंचाई विभाग के तहत निकाले गये टेंडर में विलो टेंडर डालने का काम संवेदकों ने किया है. इस बार टेंडर डालने में संवेदकों को कहीं कोई परेशानी नहीं हुई है, बल्कि संवेदकों ने खुलकर टेंडर गिराया. इसमें कई टेंडर विलो में भी गिराये गये, जिसमें सरकार को राजस्व की हानि नहीं हुई है. पहले टेंडर उच्च में गिराया जाता था, क्योंकि वहां टेंडर प्रकाशित होने के बाद ही मैनेज का खेल हो जाता था. मालूम हो कि इस बार टेंडर के मामले में ही सरकार के कई लोग इडी की चपेट में आ गये. साथ ही टेंडर मैनेज आदि मामले में कई की पोल खुलते-खुलते बच गयी. इसमें राज्य के कई बड़े अधिकारी भी जांच की जद में आ गये. टेंडर मैनेज आदि के मामले में देवघर में इडी जांच कर रही हैं. ऐसे में इस बार लघु सिंचाई विभाग की ओर से विभिन्न ग्रुपों के टेंडर में मैनेज का खेल कम ही दिखा. लोग इस मामले में बचते-बचाते रहे. संवेदकों ने कई ग्रुपों में विलो में टेंडर गिराया. इसका स्वागत जिले के कई संवेदकों ने किया है. बताया कि कम से कम इडी के कारण इस बार जिले में कई संवेदकों को काम आवंटित कराया गया है, नहीं तो टेंडर मैनेज के कारण संवेदकों का काम आवंटन में एडी-चोटी लगाना पड़ता था. इसका स्वागत जिले के भाजपा नेता लक्ष्मी चक्रवती, सुभाष यादव सहित अन्य ने किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










