सोनडीहा के समाजसेवी सुदर्शन मंडल की मनी सातवीं पुण्यतिथि

इसमें विधायक प्रदीप यादव और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी उपस्थित होकर सुदर्शन मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की.
विधायक व राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट पोड़ैयाहाट प्रखंड के सोनडीहा गांव में समाजसेवी सुदर्शन मंडल की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सुदर्शन मंडल स्मृति मेमोरियल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट भी आयोजित किया गया. इसमें विधायक प्रदीप यादव और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी उपस्थित होकर सुदर्शन मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की. टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में कुरमन की टीम और सिकटिया की टीम आमने-सामने आयी. पेनल्टी में कुरमन की टीम ने एक गोल से सिकटिया को हराकर विजेता का खिताब जीता. विजेता टीम को 11,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गयी, जबकि उपविजेता टीम को 8,000 रुपये के साथ ट्रॉफी दी गयी. कार्यक्रम में स्मृति मंच के अध्यक्ष अश्वनी कुमार आनंद उर्फ नाटू, ऋतिक राज, ऋषभ राज, नीलरंजन, सुरजीत झा, मनोज कुमार पप्पू, अंगद प्रसाद, राजेंद्र मरांडी, शत्रुघ्न मरांडी, दिलीप मरांडी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




