पथरगामा में 11वीं की परीक्षा आयोजित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

द्वितीय पाली की परीक्षा में में छह परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड में बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 11वीं की परीक्षा जारी रही. मालूम हो कि पथरगामा प्रखंड में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा, बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा एवं इंटर कॉलेज बारकोप, पथरगामा शामिल है, जहां 11वीं की परीक्षा आयोजित हुई. प्रथम पाली में फिजिक्स, केमिस्ट्री व द्वितीय पाली में हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, भूगोल, अर्थ शास्त्र की परीक्षा परीक्षार्थियों ने दी. एनजी प्लस टू पथरगामा के केंद्राधीक्षक आशुतोष पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में 476 में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में 216 में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा के केंद्राधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि प्रथम पाली में 96 परीक्षार्थी में 96 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में 254 में छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों ने बताया कि 11वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola