एसपी कार्यालय में कार्यरत एसआइ की हृदय गति रुकने से निधन

Updated at : 14 Apr 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में कार्यरत एसआइ की हृदय गति रुकने से निधन

एसआई की अचानक तबीयत खराब हो गयी थी. पुलिस एसोसिएशन के मंत्री करम सिंह मुंडा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है.

विज्ञापन

-बिहार के गया जिले के रहनेवाले थे ब्रह्मदेव यादव तसवीर- 23 सब इंस्पेक्टर के शव को ले जाने की तैयारी में पुलिसकर्मी. प्रतिनिधि, गोड्डा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत सब इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया. एसआई की अचानक तबीयत खराब हो गयी थी. पुलिस एसोसिएशन के मंत्री करम सिंह मुंडा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है. तबीयत खराब होने के बाद पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया, यहां हालत में सुधार नहीं हो पाया. फलत: पुलिस पदाधिकारी को बेहतर उपचार के लिए भागलपुर ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद शव को पुन: गोड्डा लाया गया. सब इंस्पेक्टर बिहार के गया जिले के रहनेवाले थे. परिजनों सूचना दे दी गयी है. दो पुत्र व पतोहू भी गया से गोड्डा से पहुंच गये थे. दिवंगत सब इंस्पेक्टर के शव को पुलिस लाइन ले जाया गया. वहां पुलिस अधीक्षक सहित मेजर, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया. तत्काल सहायता के तौर पर एसपी अनिमेश नथानी के हाथों नकद राशि प्रदान की गयी. परिजन शव ले जाने की तैयारी कर रहे थे. तभी पुलिस अधीक्षक के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराये जाने का निर्देश दिया. इस बीच पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत मरांडी, सचिव करम सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष राजनाथ यादव, राकेश कुमार पांडेय समेत विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों ने सलामी दी. परिजनों को ढांढस बंधाया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान पुलिस कर्मियों की भी आंखे नम हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola