ePaper

विकास पुरुष डॉ निशिकांत दुबे का चुनाव प्रचार कर गौरवान्वित हूं : शिवराज

Updated at : 22 May 2024 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
विकास पुरुष डॉ निशिकांत दुबे का चुनाव प्रचार कर गौरवान्वित हूं : शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने केंचुआ चौक पर किया रोड शो

विज्ञापन

गोड्डा के महागामा में भाजपा प्रत्याशी सह सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रचार को लेकर आयोजित रोड शो में आये पार्टी के स्टार प्रचारक सह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंचुआ चौक पर रोड शो करते हुए अपने संबोधन में डॉ श्री दुबे को अपना मित्र बताते हुए उनके विकास की गाथाओं को रखा. श्री चौहान ने कहा कि हमें गर्व है कि मेरे मित्र व विकास पुरुष निशिकांत दुबे के लिए चुनाव प्रचार करने आया हूं. गोड्डा लोकसभा में श्री दुबे ने विकास कि जो गाथा लिखी है, उसमें सीमेंट कारखाना, पावर प्लांट, पीने के लिए गंगा का पानी, हवाई अड्डा, एम्स, फोर लेन सड़क आदि बड़ी योजनाओं को सरजमीं पर उतारने का काम किया है. कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने तक से इनकार करने वाली पार्टी कांग्रेस को वोट नहीं दें. कहा कि देश का प्रधानमंत्री का चयन सोच समझ कर करें. बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रहेंगे, लेकिन इंडी गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह भी मालूम नहीं है. मंच पर डॉ निशिकांत दुबे, गोड्डा विधायक अमित मंडल, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा आदि सवार थे. वहीं रोड शो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय साह, अशोक कुमार सिंह, प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, चुनाव प्रभारी सह पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, पथरगामा के पूर्व जिप सदस्य सह वरीय नेता सियाराम भगत, शिवेश वर्मा, लाल बहादुर सिंह, आशुतोष चक्रवर्ती, रंजीत टेकरीवाल, कन्हैया मुरारी चौबे, कृष्ण कन्हैया, पूर्व मुखिया पवन कुमार झा, किसान मोर्चा के शेखर मंडल, पीयूष मंडल, देवनारायण साह, सोंडिंक सभा के अध्यक्ष अंगद प्रसाद, सुरेंद्र मोहन केसरी, अरुण राम, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉली गुप्ता, उपाध्यक्ष लीलीसी हेंब्रम, मीना दुबे, संगीता साह, कुंवर सुनीता सिंह, उषा जायसवाल, सुधा जायसवाल, परिणिता झा, निक्की राय, प्रेरणा देवी, नम्रता भारती, प्रतिमा भारती, नीलम देवी, पुतुल कुमारी, मन्नू देवी, सुंदरमनी देवी, बबीता मोदी, आरती भारती, आजसू जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, जदयू के अध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू, शुभम सिन्हा, हरिनारायण महतो, शशिकांत पोद्दार, संतोष आनंद, बद्री भगत, महागामा विधानसभा के छह मंडलों के भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola