कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार घायल
Author Sanjeet kumar
Updated:
विज्ञापन

बोआरीजोर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, घायल को अस्पताल भेजा गया
विज्ञापन
गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. जामुझरना गांव निवासी राजमिस्त्री इमामुद्दीन अंसारी, जो रोज की तरह बाइक से काम पर जा रहे थे, सड़क पर अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में उनका पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चिंता का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










