भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

क्षेत्रीय प्रबंधक कामेश्वर कुमार ने किया झंडोतोलन
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक कामेश्वर कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया. झंडोतोलन के पश्चात क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुमार की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा मिशन चौक से होते हुए बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत पहुंची, जहां बैंक कर्मियों ने मंदार पर्वत का भ्रमण किया. इस दौरान सीएम क्रेडिट आलोक रंजन, सीएम एसएमइ संतोष कुमार सिंह, मैनेजर एचआर संजय कुमार, मैनेजर आरएसीसी मनोज कुमार, अशोक कुमार के साथ-साथ विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों में श्याम किशोर, नाैशाद आलम, अनिकेत तिवारी, ब्रजेश झा, धीरज कुमार, हिमांश कुमार सिंह, नितेश कुमार, एस अनुराग, राजेश कुमार महतो, ब्रजेश कुमार, प्रणव कुमार, विजय कुमार के साथ एसबीआइ जेनरल के अभिषेक कुमार झा, बैंक कर्मी अजय झा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










