पंसस की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में जबरदस्त धांधली का मामला उठाया

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने किया. बैठक में सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. समिति सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जबरदस्त धांधली का मामला उठाया. कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति अत्यंत खराब है. कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहता है. कागज पर केंद्र का संचालन किया जाता है. मीनू के अनुसार भोजन भी बच्चों को नहीं दिया जा रहा है. पूर्व के बैठक में उठाये गये मुद्दों पर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर समिति सदस्य ने जोरदार आवाज उठाया. उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में उठायी गयी समस्याओं का समाधान तुरंत होना चाहिए. आवास योजना में गड़बड़ी का भी मामला उठाया गया. कहा कि आवास योजना में काफी अनियमितता बरती गयी है. इस योजना में बिचौलिया हावी है. गरीबों का पैसा फुसलाकर बिचौलिया खा जाता है एवं आवास अधूरा रह जाता है. आवास योजना के चयन में भी काफी धांधली हुई है. समिति की बैठक में लगातार कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. अनुपस्थित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया. शिक्षा विभाग में भी सुधार का निर्देश दिया. स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग के भी समीक्षा कर ग्रामीणों के हित के लिए कार्य करने का निर्देश दिया. मनरेगा विभाग के समीक्षा करते हुए कहा की गुणवत्ता के अनुसार कार्य होना चाहिए तथा अधिक से अधिक मजदूर को मनरेगा से जोड़ने का भी निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह, बीपीओ संजीव कुमार, जीपीएस किशोर झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू, नीतीश कुमार, सुरेश मरांडी, मुन्ना कुमार, अंजली कुमारी, विवेकानंद भगत, विवेक साह, अशोक टुडू, आशीष रंजन, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola