मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमों का करायें निष्पादन : डालसा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लीगल एड क्लिनिक की ओर से चलाया गया जन जागरूकता अभियान

विज्ञापन

डीएलएसए की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को जनजागरूकता को लेकर विधिक शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को कानूनी एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान पथरगामा के डालसा की टीम ने ग्रामीणों को विशेष मध्यस्थता अभियान की जानकारी दी. टीम में शामिल दिलीप यादव व मीनू बेसरा अन्य अधिकार मित्रों ने क्षेत्र के जमुआ में आयोजित शिविर में कहा कि 17 से 22 मार्च तक परिवार न्यायालय परिसर में विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें पारिवारिक मामलों के अलावा अन्य सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन होता है. मध्यस्थता में दोनों पक्ष उपस्थित होकर सुलह कराकर मुकदमा का निष्पादन करा लें. इससे दोनों पक्षों के साथ-साथ सरकार की भी भलाई है. दिनों-दिन कोर्ट पर मुकदमें का बोझ बढ़ता जा रहा है. ऐसे में मुकदमों के त्वरित न्याय के लिए यह सबसे उपयुक्त माध्यम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola