ePaper

नगर निकाय चुनाव से पूर्व बूथ सत्यापन कार्य पूरा

Updated at : 18 Dec 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव से पूर्व बूथ सत्यापन कार्य पूरा

गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा भले ही अब तक नहीं हुई हो, लेकिन चुनाव से पूर्व की तैयारियों के तहत प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है. हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. गोड्डा प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दयानंद जायसवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 21 तक स्थित सभी बूथों का सत्यापन किया. उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के कुल 21 वार्डों में 37 मतदान केंद्र निर्धारित किये गये हैं. सत्यापन के दौरान 36 मतदान केंद्रों को स्थायी तथा वार्ड संख्या 09 में आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि पर स्थित एक मतदान केंद्र को अस्थायी घोषित किया गया है. वहीं महागामा प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सोनाराम हांसदा ने बताया कि महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 17 वार्डों में 27 मतदान केंद्र चिन्हित किये गये हैं. सत्यापन में 26 मतदान केंद्र स्थायी पाये गये, जबकि वार्ड संख्या 02 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 06 के समीप सरकारी भूमि पर एक मतदान केंद्र को अस्थायी रूप से चिन्हित किया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मतदान केंद्रों का सत्यापन कार्य चुनाव की निष्पक्षता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है. गोड्डा नगर परिषद चुनाव के लिए वार्डवार मतदान केंद्र वार्ड संख्या मतदान केंद्र का नाम, स्थान व भाग 01 1. मध्य विद्यालय रौतारा, बढौना (पूर्वी भाग) 2. मध्य विद्यालय रौतारा, बढौना (पश्चिमी भाग) 02 3. कन्या मध्य विद्यालय शिवपुर (दक्षिणी भाग) 4 कन्या मध्य विद्यालय शिवपुर (उत्तरी भाग) 03 5. राजकचहरी भवन, रौतारा (उत्तरी भाग) 6. राजकचहरी भवन, रौतारा (दक्षिणी भाग) 04 7. राजकीय पुस्तकालय भवन, हटिया चौक (दक्षिणी भाग) 8. राजकीय पुस्तकालय भवन, हटिया चौक (दक्षिणी भाग) 05 9. मजीदिया मुसाफिर खाना, गुलजारबाग (उत्तरी भाग) 10. मजीदिया मुसाफिर खाना, गुलजारबाग (पश्चिमी भाग) 06 11 प्राथमिक विद्यालय कुम्हार टोली (उत्तरी भाग) 12. प्राथमिक विद्यालय कुम्हार टोली (दक्षिणी भाग) 07 13. इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, गोड्डा पुराना भवन (पूर्वी भाग) 14. इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, गोड्डा पुराना भवन ( पश्चिमी भाग) 08 15. राजकीय मध्य विद्यालय गोढी घाट (पूर्वी भाग) 16. राजकीय मध्य विद्यालय गोढी घाट (पश्चिमी भाग) 09 17. आंगनबाडी केंद्र गांधीनगर, गोढीघाट 18. आंगनबाडी केंद्र के खाली जमीन पर अस्थायी मतमंडप, गांधीनगर, गोढीघाट 10 19. ख्रीस्त राजा हिन्दी मिशन स्कूल (पूर्वी भाग) 20. ख्रीस्त राजा हिन्दी मिशन स्कूल (पश्चिमी भाग) 11. 21. कन्या उच्च विद्यालय, गोड्डा (पूर्वी भाग) 22. कन्या उच्च विद्यालय, गोड्डा (पश्चिमी भाग) 12 23. बोर्ड मध्य विद्यालय गोड्डा 13 24. प्राथमिक विद्यालय लोहिया नगर (पूर्वी भाग) 25. प्राथमिक विद्यालय लोहिया नगर (पश्चिमी भाग) 14. 26. प्रखंड कार्यालय पुराना सभा भवन 27. प्रखंड कृषि विज्ञान केंद्र भवन 15 28. मध्य विद्यालय गंगटा खुर्द 16 29. उर्दू कन्या मध्य विद्यालय असनबनी (उत्तरी भाग) 30. उर्दू कन्या मध्य विद्यालय असनबनी (दक्षिणी भाग) 17 31. उर्दू प्राथमिक विद्यालय असनबनी 18 32. सर सैयद स्कूल असनबनी (पूर्वी भाग) 33. सर सैयद स्कूल असनबनी (पश्चिमी भाग) 19 34. प्राथमिक विद्यालय बिजली कॉलोनी 20 35 1. प्राथमिक विद्यालय कदवा टोला (पूर्वी भाग) 36. प्राथमिक विद्यालय कदवा टोला (पश्चिमी भाग) 21 37. उम्क्रमित उच्च विद्यालय शिवाजीनगर महागामा नगर पंचायत चुनाव के लिए वार्डवार मतदान केन्द्र:- वार्ड संख्या मतदान केंद्र की नाम, स्थान व भाग 01 1. उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुआरा 2. पीडब्लूडी कार्यालय केंचुआ चौक 02 3. आंगनबाडी केंद्र संख्या – 6 महागामा 4 आंगनबाडी केंद्र संख्या – 6 महागामा के बगल सरकारी जमीन पर अस्थायी मंडप 03 5. कन्या प्राथमिक विद्यालय महागामा (उत्तरी भाग) 6. कन्या प्राथमिक विद्यालय महागामा (दक्षिणी भाग) 04 7. एसडीएन एकेडमी, महागामा 05 8. पंचायत सचिवालय महागामा (दक्षिणी भाग) 9. श्याम सेवा ट्रस्ट महागामा 06 10 प्राथमिक विद्यालय महागामा कन्या, हटिया चौक (पूर्वी भाग) 11. प्राथमिक विद्यालय महागामा कन्या, हटिया चौक (पश्चिमी भाग) 07 12. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, लाल बगीचा 13. सामुदायिक भवन, शर्मा टोला 08 14. प्राथमिक विद्यालय, तेतरिया 09 15. प्राथमिक विद्यालय, रबियाडीह 16. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलिया 10 17. मध्य विद्यालय महागामा बालक (उत्तरी भाग) 18. मध्य विद्यालय महागामा बालक (दक्षिणी भाग) 11. 19. प्राथमिक विद्यालय, ऊर्जानगर 12 20. स्टाफ क्लब, ऊर्जानगर 13 21. प्राथमिक विद्यालय, गोविन्दपुर 14. 22. डीएवी स्कूल, ऊर्जानगर 15 23. जगन जानकी मध्य विद्यालय, मोहनपुर (उत्तरी भाग) 24. जगन जानकी मध्य विद्यालय, मोहनपुर (दक्षिणी भाग) 16 25. आंगनबाडी केंद्र, खदहरा माल (दक्षिणी भाग) 17 26. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खदहरा माल (पश्चिमी भाग) 27. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खदहरा माल (पूर्वी भाग)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola