लाइन में घंटों इंतजार के बाद लोगों का हो रहा आधार कार्ड अपडेट

Updated at : 28 Jan 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
लाइन में घंटों इंतजार के बाद लोगों का हो रहा आधार कार्ड अपडेट

डाकघर में आधार कार्ड बनाने को लेकर लोगों की लंबी लाइन, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए पोड़ैयाहाट मुख्य डाकघर में इन दिनों लोगों की भीड़ लग रही है. 28 जनवरी को भी घंटों इंतजार के बाद लोगों का आधार अपडेट हो सका. पोस्ट ऑफिस के बाहर काफी संख्या में लोग जमा हुए थे. लोग तीन-चार दिनों से चक्कर काट रहे थे. इसी बीच सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा पर पड़ी. सभी लोगों ने मामले की शिकायत भी की.

विद्यालय में प्रवेश से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार जरूरी

बता दें कि विद्यालय में प्रवेश से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी है. जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गयी है, उनका आधार कार्ड बॉयोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त समय राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई-केवाइसी का कार्य भी चल रहा है. साथ ही आधार में त्रुटि सही कराने वाले व बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं. हालात यह है कि सुबह सात बजे से ही लोग डाकखाने पहुंच गये थे. यहां लंबी लाइनें लगी थी.

लोगों से मनमानी वसूली कर रहे हैं प्रज्ञा केंद्र के संचालक : विधायक प्रतिनिधि

विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में तीन-चार जगह पर आधार संशोधन किया जाता था, लेकिन अभी मात्र डाकघर में हो रहा है. कई प्रज्ञा केंद्र के संचालक मनमानी ढंग से लोगों से वसूली भी करते हैं. क्योंकि डाकघर में काफी विलंब से कार्य हो रहा है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है. इस मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू को दी गयी हैं और प्रखंड मुख्यालय में दो आधार काउंटर खोलने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola