राजमहल कोल परियोजना में की गयी भगवान गणेश की पूजा

Updated:
विज्ञापन
राजमहल कोल परियोजना में की गयी भगवान गणेश की पूजा

वित्तीय वर्ष की शुरुआत पर पदाधिकारी और कर्मियों ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के सीएचपी कार्यालय के पास स्थित भगवान गणेश के मंदिर में नये वित्तीय वर्ष के शुभ अवसर पर परियोजना के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी. सीएचपी इंचार्ज रवि शंकर कुमार ने बताया कि पूजा का मुख्य उद्देश्य था कि भगवान गणेश, जिन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है, परियोजना में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करें. साथ ही परियोजना बिना किसी विघ्न के कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच करे और वर्तमान वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करे. पूजा कार्यक्रम के दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर प्रशांत कुमार, सुमन सौरभ, सुनील सिंह, डी के मेहरा, अशोक तिवारी, नरेश सरकार, वीरेंद्र राय, प्रदीप मंडल सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola