कोल परियोजना में श्रम कोड के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक

Updated:
विज्ञापन
कोल परियोजना में श्रम कोड के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक

काला कानून, मजदूर विरोधी अधिनियम के खिलाफ आंदोलन

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर स्थित राजमहल हाउस में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता यूनियन नेता रामजी साह ने की. उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने एक अप्रैल से लागू होने वाले मजदूर विरोधी चार श्रम कोड की अधिसूचना पूर्व से जारी कर दी है. रामजी साह ने कहा कि 12 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार को आगाह किया था. बावजूद इसके सरकार श्रम कोड लागू करना चाहती है. उन्होंने कहा कि यह काला कानून किसी भी हाल में लागू नहीं होने दिया जाएगा और मजदूर विरोधी कानून बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परियोजना में कार्यरत सभी मजदूर एक अप्रैल को काला बिल्ला लगाकर काला दिवस मनाएंगे और सरकार के कार्य का विरोध जताएंगे. रामजी साह ने बताया कि श्रम कोड के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. बैठक में बाबूलाल किस्कू, सीताराम महतो, गुरु प्रसाद हाजरा, अहमद अंसारी सहित अन्य यूनियन नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola