छत्तीसगढ़ की विधायक भावना ने डॉ निशिकांत के लिए मांगें वोट

Updated at : 24 May 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की विधायक भावना ने डॉ निशिकांत के लिए मांगें वोट

छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक किया दौरा

विज्ञापन

गोड्डा सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में प्रचार अभियान को तेज गति देने छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र का जोरदार दौरा किया. इस क्रम में प्रखंड के लता, द्रुपद, भटोंधा सहित अन्य कई गांवों में जनसंपर्क चलाते हुए वोट की अपील की. उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से मिलकर मोदी जी द्वारा किये गये विकास कार्य के साथ गोड्डा सांसद के अभूतपूर्व विकास की जानकारी दिया. लोगों के बीच जानकारी देते हुए श्रीमती वोहरा ने कहा कि आपलोगों को ऐसा सांसद मिला है, जो हमेशा जनता के विकास के बारे में सोचते हैं. सदन में सबसे ज्यादा आवाज अगर किसी की गूंजती है, तो वो सांसद डॉ निशिकांत दुबे की है. पूरे क्षेत्र का विकास भी उनकी विकास गाथा बोल रहा है. चाहे वो रेल, एम्स, फोर लेन सड़क, स्वास्थ्य सिंचाई या फिर विकास के अन्य मामले हों, उनके द्वारा सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया है. दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डोली गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लिलिशी हेंब्रम, भाजपा नेत्री संगीता साह, प्रखंड महामंत्री संतोष भगत, सूरज दत्ता, विकास मोदी, अशोक दे, छेदी राउत, ललन दास, पंचानंद राय, लालदेव राय, राजकुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola