औद्योगिक मजदूर संघ ने सीएमडी से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 05 Nov 2025 11:22 PM

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र के विकास और मजदूर हितों को लेकर ईसीएल मुख्यालय में बैठक

विज्ञापन

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुख्यालय से कटोरिया पहुंचे सीएमडी सतीश झा से संथाल परगना औद्योगिक मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि राजमहल परियोजना लगातार कोयला उत्पादन कर अपना परचम लहरा रही है. इसलिए परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास और स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राशि दी जानी चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि परियोजना क्षेत्र में सीएसआर फंड का अधिकतम उपयोग होना चाहिए, जिससे स्थानीय विकास, ऊर्जा नगर आवासीय कॉलोनी और खनन क्षेत्र में पीने के पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो. अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कोयला कामगारों की कठिन मेहनत से ही परियोजना अपने उत्पादन लक्ष्य को पूरा कर कोल इंडिया में नयी मिसाल कायम करती आ रही है. इसलिए कामगारों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय रैयत के सहयोग से परियोजना का विस्तार हो रहा है, ऐसे में रैयत को भी कोल इंडिया के नियमों के अनुसार सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए. इस अवसर पर मजदूर संघ के नेताओं ने अक्टूबर माह के वेतन भुगतान में हुई देरी की समस्या भी उठायी. अध्यक्ष ने बताया कि हर महीने 2 तारीख को वेतन दिया जाता है, लेकिन इस बार अभी तक भुगतान नहीं हुआ है. इस पर सीएमडी सतीश झा ने कहा कि फंड की अस्थायी कमी के कारण वेतन में देरी हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मजदूरों का वेतन 12 नवंबर तक भुगतान कर दिया जाएगा और अगले महीने से नियमित रूप से हर माह 2 तारीख को ही वेतन मिलेगा. इस बैठक में नवनियुक्त मजदूर संघ के नेताओं ने अपना परिचय भी प्रस्तुत किया और ईसीएल के निदेशक पर्सनल गुंजन कुमार से मुलाकात की. मौके पर अंगद उपाध्याय, गोविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी और संघ के सदस्य भी उपस्थित थे. संघ के नेताओं का कहना था कि परियोजना क्षेत्र के विकास और मजदूर हितों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की बैठकें महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि परियोजना क्षेत्र में सुविधाओं और विकास कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए ईसीएल प्रशासन सतत प्रयास करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola