110 गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क एएनसी जांच

Updated:
विज्ञापन
110 गर्भवती महिलाओं की हुई निशुल्क एएनसी जांच

चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोपाल यादव ने की स्वास्थ्य जांच और दी आवश्यक दवा

विज्ञापन

सोमवार को प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में आयोजित शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गोपाल यादव के नेतृत्व में 110 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क एएनसी जांच किया गया. डॉक्टर गोपाल यादव ने बताया कि अस्पताल में आये सभी गर्भवती महिलाओं की यूरीन, हेमोग्लोबिन, बीपी, एचआइवी, वजन और ब्लड शुगर सहित आवश्यकतानुसार अन्य जांचें की गयी. सभी महिलाओं को आयरन सुक्रोच की गोली और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गयी. साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिये गये, जैसे खान-पान पर विशेष ध्यान रखना, भोजन से पहले हाथों की सफाई और ओआरएस के घोल का नियमित सेवन. प्रधान लिपिक सुधीर कुमार मुर्मू ने बताया कि प्रत्येक माह अस्पताल में इस प्रकार का शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र की सहिया के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाया जाता है. जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लेने की भी सलाह दी जाती है. इस दौरान नर्स प्रिया कुमारी, सुशीला कुमारी, शबनम कुमारी, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मनोज कुमार, जितेंद्र महतो सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola