ठाकुरगंगटी सीएचसी में 135 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2025 8:07 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कैंप आयोजित

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में शिविर के माध्यम से मंगलवार को 135 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार मिश्रा ने एएनसी जांच की. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आयी गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गयी है. सभी आए हुए महिलाओं की यूरीन, हेमोग्लोबिन, बीपी, एच आई भी, वजन, ब्लड शुगर के अलावा आवश्यकता अनुसार अन्य जांच की गयी. सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन की वाइल दी गयी. इसके अलावा आवश्यक दवा भी दी गयी. साथ ही स्वास्थ्य पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. कहा कि भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ कर ही भोजन करें और ओआरएस के घोल का इस्तेमाल करते रहे. कार्यालय प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक माह को अस्पताल में शिविर के माध्यम से सभी आए हुए गर्भवती महिलाओं का नि: शुल्क एएनसी जांच कर आवश्यक दवा दी जाती है. सभी को क्षेत्र की सहिया के माध्यम से अस्पताल लाया जाता है. साथ ही सलाह दी गयी की जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लें. मौके पर नर्स प्रिया कुमारी, सुशीला कुमारी, नीला किस्कू, मनोदी हांसदा, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मनोज कुमार, जितेंद्र महतो व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola