वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने पति के चिरायु की कामना

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सज-धज कर बांस का डलिया लेकर पहुंचीं सुहागिन महिलाएं

विज्ञापन

गोड्डा जिले में सुहागिनों ने पति के चिरायु की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत किया. शहर के विभिन्न मुहल्ले में बरगद के पेड़ की सात बार परिक्रमा कर कच्चे धागे से बांधकर पति के लंबी उम्र की कामना की. व्रत को लेकर रविवार से उपवास कर रही महिलाओं ने सोमवार को दोपहर बाद पूजन किया. शहर के करीब 20 जगहों पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा की. सर्वाधिक संख्या शिवगंगा तालाब किनारे, गांधी नगर सरोबर किनारे, गोड्डा गांधी मैदान के ठाकुरबाडी मंदिर, सरकंडा दुर्गा मंदिर, रौतारा तालाब के साथ-साथ भतडीहा, गंगटा एवं ब्लॉक मैदान के समीप सैकड़ों की संख्या में महिलाओं का जत्था पूजन कार्य में शामिल थी. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर टीक कर जीवन भर अहियात की कामना की.

महागामा बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजन सुहागिन महिलाओं द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया. वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सज-धज कर बांस का पंखा, फल-फूल पूजन सामग्री से भरी डलिया लेकर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और जलार्पण कर विधिपूर्वक पूजा अर्चना की. पति के लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पवित्र धागा बांधा एवं सावित्री व सत्यवान की कथा सुना. बसुवा चौक, नहर शीतला मंदिर के सामने, ब्लॉक चौक, ऊर्जा नगर कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए लगी रही. वट सावित्री पूजन को लेकर विशेषकर नव विवाहित महिलाओं में उत्साह देखा गया. महिलाओं ने दिनभर का उपवास रखकर पूजा अर्चना कर भगवान से अपने पति के लंबी उम्र की कामना की. वट सावित्री पूजन को लेकर महागामा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा.

धूमधाम से मनाया गया वट सावित्री का पर्व

बोआरीजोर प्रखंड के विभिन्न स्थानों में वट सावित्री व्रत कर महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना की. ललमटिया, बोआरीजोर, श्रीपुर बाजार, लौहंडिया बाजार, राजाभीठा में पर्व मनाया गया. सुहागों ने 16 श्रृंगार कर बरगद वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा अर्चना कर धागा से वृक्ष को चारों तरफ लपेट कर अपने पति के सुख-शांति एवं लंबी उम्र की कामना की. बताया कि पतिव्रता स्त्री के आगे भगवान भी नतमस्तक हो जाते हैं. सावित्री के पतिव्रता होने के कारण सत्यवान का प्राण यमराज से वापस प्राप्त कर लिया था उसी के उपलक्ष में वट सावित्री का पर्व मनाया जाता है .

वट सावित्री में व्रतियों ने पति की दीर्घायु होने की कामना

पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री की पूजा व्रतियों ने धूमधाम से किया. बरगद के पेड़ में फेरा लगाकर पति के दीर्घायु होने की कामना की. स्थानीय गुड़महेश्वर धाम में वट सावित्री व्रत करने वाली महिलाओं की भीड़ देखी गयी. प्रखंड क्षेत्र के बाघमारा, सकरी, फुलवार, देवदांड, पिंडरा में भी पूजा अर्चना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola