चुनाव कराने गोड्डा आये राजस्थान के पुलिस कर्मी की गंगा में डूबने से मौत

Updated at : 03 Jun 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव कराने गोड्डा आये राजस्थान के पुलिस कर्मी की गंगा में डूबने से मौत

कहलगांव में गंगा स्नान के दौरान डूबे मनोज मीणा

विज्ञापन

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के मेहरमा में चुनाव कराने गोड्डा आये राजस्थान के एक पुलिस कर्मी की कहलगांव में गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. मृतक का नाम मनोज कुमार मीणा बताया जाता है. मृतक जवान राजस्थान जिले के खाटू श्याम थाना क्षेत्र के किसी स्थान का रहने वाला बताया जाता है. मृतक जवान मनोज सिंह मीणा सोमवार की सुबह गंगा स्नान करने एक अन्य पुलिस कर्मी के साथ गये थे. नहाने के दौरान जवान का पैर फिसल गया और गंगा में डूबने से मौत हो गयी. साथी जवान ने ही गोड्डा में अपने पदाधिकारी को सूचित किया. इसके बाद पदाधिकारी द्वारा पुलिस कप्तान को सूचित किया गया, जिसके बाद महागामा अनुमंडल की पुलिस रेस हो गयी. जवान के शव को देर शाम गंगा से तैराक व गोताखोर के माध्यम से निकाला गया. शव को पोस्टमॉर्टम कराये जाने के लिए भागलपुर भेजा गया है. वहां से सीधे राजस्थान ले जाया जाएगा. बलबड्डा थाना प्रभारी के अनुसार जवान की पूरी टीम को बलबड्डा हाइस्कूल प्रांगण में ठहराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola