महिला सशक्तिकरण अभियान में महिलाओं के योगदान पर कार्यशाला आयोजित

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ममता कुमारी ने 2023 में सरकार की नारी शक्ति वंदन बिल के बारे में बताया

विज्ञापन

पांडुबथान स्थित कालीपीठ परिसर में स्वामी विवेकानंद अनाथ सुरक्षा आश्रम और दीप संस्था के सहयोग से नव भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान पूर्व नपं उपाध्यक्ष वेणु चौबे ने जिले में महिला संगठन बनाने की बात की, जो महिला मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठा सके. स्वामी विवेकानंद आश्रम की वंदना ने बताया कि राष्ट्रीय शक्ति मंच के नाम से गोड्डा में एक मंच है, जो महिला संबंधी मुद्दे का निदान करने में प्रयासरत है. राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिला हिंसा का एक भयानक रूप साइबर क्राइम के रूप में उभर गया है. इससे बच्चियों को सावधान रहने की आवश्यकता है. वहीं कार्यक्रम में आयी महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने 2023 में सरकार की नारी शक्ति वंदन बिल के बारे में बताया. उन्होंने पॉक्सो कानून के बारे में भी चर्चा की गयी. इस दौरान कार्यक्रम में नगर परिषद की रेखा रूज, रानी परवीन, कुमारी कंचन, मेधा मिश्रा, अर्चना देवी, अर्चना झा, बंटी गुप्ता, पूनम रंजन, रूपम झा, रीता झा आदि उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola