योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें : डीडीसी

Updated at : 27 Sep 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें : डीडीसी

प्रखंड के बाघमारा पंचायत, जामु झरना पंचायत एवं बड़ा बोआरीजोर पंचायत का दौरा कर डीडीसी दीपक दुबे ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोर प्रखंड के बाघमारा पंचायत, जामु झरना पंचायत एवं बड़ा बोआरीजोर पंचायत का दौरा कर डीडीसी दीपक दुबे ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. बाघमारा पंचायत में उन्होंने मनरेगा योजना के तहत चल रहे आम बागवानी और जनमन आवास का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु समाप्त होने वाली है, इसलिए आम बागवानी का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि जनमन आवास पहाड़िया समुदाय को दिया गया है, अतः इसका निर्माण गुणवत्ता के साथ होना चाहिए. जामू झरना पंचायत में डीडीसी ने प्राथमिक विद्यालय कोटिक और स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं. इसलिए स्कूल का नियमित संचालन होना चाहिए. पोषक क्षेत्र का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे. इस पर विशेष ध्यान दिया जाये. स्वास्थ्य उपकेंद्र में उन्होंने एएनएम से जानकारी ली. स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिया. बड़ा बोआरीजोर पंचायत पहुंचकर उन्होंने कन्या मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया. इस दौरान बीपीओ रमेश कुमार, सहायक अभियंता नीतीश राय, जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार, श्याम हेंब्रम, आनंद मरांडी, पंचायत सचिव संजीव कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola