कोल परियोजना में सेवानिवृत्त फोरमैन को दी गयी भावपूर्ण विदाई

Updated:
विज्ञापन
कोल परियोजना में सेवानिवृत्त फोरमैन को दी गयी भावपूर्ण विदाई

लाइट व्हीकल कर्मियों ने अंगवस्त्र और शुभकामनाओं के साथ किया सम्मानित

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के लाइट व्हीकल क्षेत्र में सेवानिवृत्त फोरमैन बासु मरांडी को उनके समर्पित सेवाकाल के लिए लाइट व्हीकल क्षेत्र के कर्मियों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गयी. इस अवसर पर कर्मियों शंकर प्रसाद गुप्ता, सूर्यदेव मरांडी, कन्हाई लोहार, संतलाल पंडित और काशीनाथ राय ने बासु मरांडी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. विदाई समारोह के दौरान सभी ने फोरमैन के हंसमुख और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा की. कर्मियों ने कहा कि बासु मरांडी हमेशा मिलजुल कर काम करते थे और परियोजना के बेहतर संचालन में उनका योगदान अमूल्य रहा है. नौकरी में सेवानिवृत्ति का दिन निश्चित है, लेकिन कार्यस्थल पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा हमेशा की जाती है. इस अवसर पर सभी उपस्थित कर्मियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्य एवं समर्पण को सराहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola