ePaper

देश का भाग्य तय करेगा 2024 का लोकसभा चुनाव : डॉ नीरा यादव

Updated at : 29 May 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
देश का भाग्य तय करेगा 2024 का लोकसभा चुनाव : डॉ नीरा यादव

कोडरमा की विधायक ने गोड्डा के विभिन्न गांवों का किया दौरा

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में प्रचार करने आयी झारखंड की पूर्व मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने गोड्डा के विभिन्न गांवों का दौरा कर वोट देने की अपील की. इस क्रम में धमसांय, लुकलुकी, पथरगामा, महागामा के कई गांव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. नीरा यादव ने कहा कि पिछड़े समाज से हमारे प्रधानमंत्री जी आते हैं. कांग्रेस उसे हर हाल में रोकना चाहती है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में राम मंदिर के साथ-साथ विकास की कई गाथा लिखी गयी है. गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डा, एम्स और राष्ट्रीय राजमार्ग का तेजी से निर्माण हुआ है. आने वाले वर्षों में कई और भी कार्य होंगे. डॉ निशिकांत दुबे विकास पुरुष हैं. नरेंद्र मोदी आने वाले समय में देश को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले हैं. नीरा यादव के चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा नेता सुभाष चंद्र यादव, आशीष यादव, शिवेश वर्मा, सुमन कुमार, हर्षित यादव, बाबा भवेशानंद के साथ दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola