महागामा में खगेन महतो ने प्रभारी सीओ के रूप में ग्रहण किया पदभार

Updated:
विज्ञापन
महागामा में खगेन महतो ने प्रभारी सीओ के रूप में ग्रहण किया पदभार

राजस्व वसूली बढ़ाने और पेंडिंग कार्य पूर्ण करने का निर्देश

विज्ञापन

महागामा में खगेन महतो ने प्रभारी सीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. तत्कालीन सीओ मदन महली ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपा. इस अवसर पर नए सीओ को बीडीओ अभिनव कुमार और तत्कालीन सीओ द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. पदभार ग्रहण के दौरान खगेन महतो ने सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने बताया कि मेहरमा क्षेत्र राजस्व के मामले में पूरे जिले में सबसे पीछे है. उन्होंने सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक राजस्व वसूलने और पेंडिंग कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये. सीओ ने उपस्वास्थ्य के लिए चिन्हित की जा रही जमीन को लेकर कहा कि सभी कर्मचारियों को अपने-अपने हल्के में भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. बैठक में सत्येंद्र कुमार, प्रवीर मिश्रा, सुबोध मंडल, मो. इलाही सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola