पथरगामा में घने कोहरे और कनकनी ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त

Updated:
विज्ञापन
पथरगामा में घने कोहरे और कनकनी ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त

शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव और कंबल की मांग

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, जिसने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी. इसके साथ ही कनकनी ने ठंड में वृद्धि कर दी. कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे. दिन के 12 बजे तक आकाश में कोहरा पसरा रहा, इसके बाद सूर्य कुछ देर के लिए दिखायी दिया. क्षेत्र में घने कोहरे और शीतलहर का प्रभाव विशेष रूप से देखा गया. आवश्यक कार्यों से जा रहे लोग वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आये. ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए नवंबर माह के अंत से ही अलाव की व्यवस्था करने की मांग उठ रही है. साथ ही ग्रामीणों ने अब तक वंचित गरीब और असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच सरकार द्वारा वितरित किये जाने वाले कंबल की व्यवस्था की भी मांग की है, ताकि ठंड से निजात दिलायी जा सके. लोगों का कहना है कि नया वर्ष 2026 भी आ गया है, लेकिन इस कनकनी में कई जरूरतमंद कंबल के लाभ से अभी तक वंचित हैं, जो चिंता का विषय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola