ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत ट्रेडों के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 11 Feb 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत ट्रेडों के बारे में दी गयी जानकारी

सैकड़ों युवक-युवतियों का पंजीकरण भी किया गया

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया हटिया परिसर में पलाश जेएसएलपीएस के तत्वाधान में जिला मिशन प्रबंधन इकाई, गोड्डा द्वारा यूथ मोबीलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत विभिन्न ट्रेड के बारे में युवक-युवतियों को विस्तार से जानकारी दी गयी और प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार से जोड़ने से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही साथ योजना का प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा एवं युवतियां इससे लाभ प्राप्त कर सकें. इच्छुक युवाओं को इसके तहत निःशुल्क प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी. इसके बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों युवक-युवतियों का पंजीकरण भी किया गया. इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस जिला कार्यालय से सोनाराम हांसदा, डिगेन साह, बीपीएम प्रेम प्रकाश, बीपीओ चंदन ठाकुर, एफटीसी शमीम अख्तर, सीसी दिवाकर मंडल, बीएपी शंकर गुप्ता के अलावा कैडर मनोज कुमार पासवान, मीना देवी, गायत्री देवी, प्रतिमा देवी, सुमन कुमारी, रोहित कुमार रमानी, निशा कुमारी, सपना देवी, के अलावा अन्य कैडर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola