राजाभिट्ठा आमझोर में ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
राजाभिट्ठा आमझोर में ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के राजाभिट्ठा आमझोर गांव के शिव मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में पंडित आचार्य योगेश भारद्वाज के द्वारा हवन कुंड में आहुति करवाई गयी. उन्होंने बताया कि हवन कुंड के धुएं से क्षेत्र के सभी स्थल पवित्र हो जाते हैं और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य कमाया. पंडित ने कहा कि 25 मार्च तक मंदिर प्रांगण में ज्ञान यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया जाएगा. सत्संग सुनने से मनुष्य की आत्मा पवित्र होती है और जीवन सफल बनता है. उन्होंने सभी से परोपकार और सदाचार की भावना अपनाने की भी अपील की. इस अवसर पर ओम प्रकाश पंडित, कंचन कुमार, लक्ष्मण साह, प्रीतम कुमार, मनीष रामानी, मनोज मंडल, उत्तम मंडल सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola