गोड्डा में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली

Updated at : 16 Mar 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली

13 मार्च की रात मारवाड़ी समाज की ओर से किया गया होलिका दहन, दो सौ वर्षों से मूलर्स टैंक पर हो रहा आयोजन

विज्ञापन

गोड्डा जिले में होली का त्योहार अमन-चैन व शांति के साथ मनाया गया. 14 मार्च को पहली होली के बाद 15 मार्च को चैता हरेली यानि पछियारा होली मनायी गयी. 13 मार्च यानि गुरुवार की रात 11:40 बजे स्थानीय बाबूपाड़ा स्थित मूलर्स टैंक की मेड़ पर करीब दो सौ वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए मारवाड़ी समाज की ओर से सम्मत जलायी गयी. टैंक की मेड़ पर सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने होलिका दहन किया. इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रितम गाडिया ने बताया कि होलिका दहन की तैयारी महीनों पहले से की जाती है. मारवाडी समाज के प्रत्येक घर से गोबर से विभिन्न आकृति का गोयठा तैयार किया जाता है, जिसे होलिका दहन के दिन जलाया जाता है. इस दिन मारवाड़ी समाज की महिलाएं व्रत भी रखती है. होलिका दहन बुराई परअच्छाई की जीत का प्रतीक है. कार्यक्रम को विधि-विधान से महावीर शर्मा व संतु शर्मा ने संपन्न कराया. होलिका दहन गणेश अग्रवाल, सचिव मुकेश बजाज, अरुण टेकरीवाल, ललित बजाज, मनोज गाडिया, रामकृष्ण परशुरामका, शिव गाडिया, मुरारी अग्रवाल, प्रमोद शर्मा आदि शामिल थे.

रंग-बिरंगे मुखौटे लगाकर होली खेलती दिखी युवाओं की टोली

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही सड़कों पर बच्चे व युवाओं की टोली रंग-बिरंगे मुखौटे व विग लगाकर रंग खेलते नजर आये. युवाओं की टोली होली की गीत गाते सड़कों पर चल रही थी. बच्चों में भी रंग खेलने का उत्साह देखा गया. पथरगामा बीडीओ नतेश कुमार गौतम ने उंटारी पदस्थापित बीडीओ श्रवण कुमार भगत व लोगों के साथ होली खेला गया. होली को लेकर एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी व लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त लोगों ने उठाया. होली में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग करते रहे.

होली गीतों की धुन पर जमकर थिरके लोग

महागामा बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. होली गीतों की धुन पर लोग जमकर थिरके. शाम के समय एक-दूसरे के घरों में जाकर बड़े-बुजुर्गों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया. होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल रहा. प्रशासन की ओर से जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, जहां पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्ती करती रही. ढोलक झाल लेकर लोग पारंपरिक होली के गीत पर जमकर थिरके.

दूसरे दिन पछियारी के तौर पर खेली गयी होली

महागामा प्रखंड के हनवारा क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार को रंगों का पर्व होली मनाया गया. शनिवार को पछियारी के तौर पर होली खोली गयी. एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बड़ों से आशीर्वाद लिया. बराबरी के लोगों से हाथ मिलाकर गले से गले मिले और छोटे को आशीर्वाद दिया. इस क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया. परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ढोल, मंजीरे, बैंजो, करताल, हारमोनियम, बांसुरी आदि के साथ एक होली गीतों का आनंद लिया. हनवारा, नरैनी, नयानगर, गढी, कोयला, भोजूचक, रामकोल, विश्वाखानी, परसा, गोरगावा क्षेत्र के गांवों में हर तबके के हजारों लोगों ने इस वार्षिक पर्व होली का जमकर लुत्फ उठाया. हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम के द्वारा गांव गश्ती को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी रहे मुस्तैद

रंगों का त्योहार होली त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. बसंतराय पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद रही. वहीं आपसी भाईचारे का संदेश देती भी दिखी. लोग जगह-जगह पर टोली बनाकर रंग-अबीर लगा कर एक-दूसरे को बधाई दिया. बैंड-बाजे की धुन पर ठुमके लगाकर खुशी का इजहार किया. इस बार गंगा-यमुनी तहजीब को बढ़वा देने में सभी जाति धर्म से उठकर लोगों ने मिलकर एकृ-दूसरे को गुलाल लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा. थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव, मोटरसाइकिल से जवानों के साथ क्षेत्र के भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं दूसरी ओर बोआरीजोर प्रखंड के ललमटिया, लोहांडिया बाजार ,श्रीपुर बाजार, बोआरीजोर ,राजाभीठा, एवं केरो बाजार आदि गांव में होली का पर्व शांतिपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola