बेसहारा बच्चों को मिलेगी पहचान, सुप्रीम कोर्ट की पहल पर साथी ने चलाया अभियान

Updated at : 23 May 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
बेसहारा बच्चों को मिलेगी पहचान, सुप्रीम कोर्ट की पहल पर साथी ने चलाया अभियान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डालसा के द्वारा साथी अभियान के तहत जिले के सुदूर क्षेत्र के आदिवासी, पहाड़िया गांव में यह अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

सुदूर क्षेत्र में जाकर बच्चों के पंजीयन करायेंगे अधिकार मित्र फोटो कैप्शन : अधिकार मित्रों को अभियान की जानकारी देते डालसा सचिव. प्रतिनिधि,गोड्डा जिले के बेसहारा बच्चों को उनकी पहचान दिलाने की पहल की गयी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डालसा के द्वारा साथी अभियान के तहत जिले के सुदूर क्षेत्र के आदिवासी, पहाड़िया गांव में यह अभियान चलाया जायेगा. इस कड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका अधिकार मित्रों की रहेगी. टीम में शामिल अधिकार मित्र अपने क्षेत्र में पड़ने वाले पोषक क्षेत्र में उन बच्चों को पहचान करेंगे, जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. या फिर किसी कारण से उनके दूर हैं. ऐसे में इन बच्चों की पहचान बनाये जाने के लिए इनका आधार पंजीयन कराया जायेगा. इसके लिए साथी कार्यक्रम का आगाज किया गया है. इसके तहत बच्चों को ढूंढ कर आवश्यक फार्मेट में नाम पता डालकर सक्षम इकाई के पास भेजकर आधार बनाया जायेगा. ताकी उनको उनकी पहचान दिलायी जा सके तथा सरकार के ओर से प्रदत्त योजनाओं का लाभ भी मिल सके. इसको लेकर शुक्रवार को कोर्ट लाइब्रेरी हॉल में डालसा के सचिव दीपक कुमार के द्वारा सभी अधिकार मित्रों को बुलाकर पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. साथ ही सबों को सहयोग करने को कहा गया. बताया कि अभियान 25 मई से 25 जून के बीच चलेगा. इसमें सबों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है. बताया कि ऐसे बेसहारा बच्चों की पहचान करनी है, जिसका अबतक कोई पहचान या आधार कार्ड नहीं बना है. इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र से डेटा लेने को भी कहा है. कहा कि पीएलवी न्यायपालिका की महत्वपूर्ण कड़ी है. मौके पर विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, थाना, जुबिनाइल जस्टिस बोर्ड, सीडब्लूसी, सदर अस्पातल, फ्रंट आफिस, कियूस, सूचना केंद्र के पीएलवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola