गोड्डा में नये एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने संभाला पदभार
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 21 May 2026 11:13 PM
दुमका में प्रशिक्षु डीएसपी (विभागीय प्रशिक्षण) के रूप में थे कार्यरत
युवा पुलिस अधिकारी आकाश भारद्वाज ने गोड्डा एसडीपीओ के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालते ही नये एसडीपीओ ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जन-केंद्रित पुलिसिंग को अपनी प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी. गोड्डा में पदभार संभालने से पहले आकाश भारद्वाज दुमका में प्रशिक्षु डीएसपी (विभागीय प्रशिक्षण) के रूप में कार्यरत थे. दुमका में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फील्ड पुलिसिंग की बारीकियों को करीब से सीखा, जिसका लाभ अब गोड्डा अनुमंडल को मिलेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि अपराध पर लगाम लगायी जा सके और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत हो. इसके अलावा, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस टीम हमेशा अलर्ट मोड पर रहेगी. पदभार ग्रहण के अवसर पर निवर्तमान एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी और पुलिस कर्मियों ने नये एसडीपीओ का स्वागत किया और उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










