मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सिर्फ चुनावी एजेंडा : देवेंद्र

Updated at : 28 Aug 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सिर्फ चुनावी एजेंडा : देवेंद्र

बोले-पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक से हर योजना में कमीशनखोरी हावी

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यालय में कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सिर्फ चुनावी एजेंडा है. यह लॉलीपॉप जनता को थमाया गया है. उसमे भी कई परेशानी उठानी पड़ रही है. हेमंत सोरेन सरकार में पांच साल में कोई भी रोजगार नहीं मिला, जबकि पूर्व की रघुवर सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर किसानों के खाते में सालाना 25 हजार देने का काम किया है. साथ ही पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक से हर योजना में कमीशनखोरी हावी है. जितनी भी बड़ी-बड़ी योजनाएं चल रही है, सभी में लूट मची है. इसे देखने वाला कोई नहीं हैं. आने वाले समय में पोड़ैयाहाट सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है और जनता का मूड भी बदल चुका है. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत, डब्लू भगत, संतोष भगत, श्रीकांत कुमार, दीपक भगत,अशोक दे, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola