हाथी हरियारी ने अमवार टीम को 1-0 गोल से हराया

Updated at : 28 Mar 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी हरियारी ने अमवार टीम को 1-0 गोल से हराया

टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा.

विज्ञापन

सिदो-कान्हू मेले में बीडीओ ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रतिनिधि /पोड़ैयाहाट प्रखंड के हरियारी गांव में सिदो-कान्हू मेला को लेकर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल व बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने किया. उद्घाटन मैच में हाथी हरियारी की फुटबॉल टीम ने अमवार टीम को 1-0 से हरा दिया. इस दौरान श्री मंडल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त करता है. खेल टीम वर्क, नेतृत्व और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है. ऐसे टूर्नामेंट से क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे आगे बढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल के विकास के लिए तत्पर है. इस मामले में केंद्र सरकार को भी खेल के विकास के लिए आवश्यक सहयोग करने की जरूरत है, ताकि युवा खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखा पायें, उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की. टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं. बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने कहा कि खेल के माध्यम से हम समाज को एकजुट कर सकते हैं. युवाओं को नशे व अन्य बुराइयों से दूर रख सकते हैं. प्रशासन इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तैयार है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला जायेगा. विजेता टीम को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश हांसदा, पुष्पेंद्र टुडू, श्याम हेंब्रम, आयोजक अध्यक्ष सैलेन मरांडी, सुभाष मरांडी, मांझी बाबा एवं अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola