नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता से भक्तिमय हुआ माहौल, तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के लता दिकवानी गांव में नव निर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया. ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नदी तट पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलशों में जल भरने की प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. इसके बाद श्रद्धालु जल से भरे कलशों को लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे.

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आगाज

मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया है. उन्होंने कहा कि वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य रस्में संपन्न करायी जाएंगी. समिति अध्यक्ष ने बताया कि 16 एवं 17 जून को भव्य भक्ति-भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर प्रसिद्ध संत स्वामी सतीश चंद्र झा एवं कथा वाचिका लक्ष्मी संध्या श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगी. रामकुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया जाएगा. महोत्सव के दौरान तीनों दिनों तक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola