शिक्षक-विद्यार्थी विकास पर हुई चर्चा, अशोक बने मानद सलाहकार

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक-विद्यार्थी विकास पर हुई चर्चा, अशोक बने मानद सलाहकार

वीणा भारती आवासीय विद्यालय में भव्य शैक्षणिक संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के वीणा भारती आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक भव्य शैक्षणिक संगोष्ठी आयोजित की गयी. इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त संस्थापक प्राचार्य हजारीबाग, अशोक कुमार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यालय से मानद सलाहकार के रूप में जुड़ने की घोषणा की, जिससे संस्थान के शैक्षणिक विकास को नयी दिशा मिलेगी. कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा हुई. अशोक कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में सफलता के लिए सात महत्वपूर्ण आदतों पर जोर दिया, जिनमें लक्ष्य-उन्मुख कार्य, केंद्रित दृष्टिकोण, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, प्रबल इच्छा, प्रतिबद्धता और स्पष्टता, आत्म-विश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण और कार्य योजना शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन आदतों को अपनाकर शिक्षक अपने जीवन में निश्चित रूप से उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं. संगोष्ठी के दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें विद्यालय के विकास और शैक्षणिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. बैठक में शुल्क संशोधन के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी, जिसे अभिभावकों द्वारा सहमति प्रदान की गयी. विद्यालय प्रबंधन ने यह जानकारी दिया कि विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध कराने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी. साथ ही, शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया, ताकि शिक्षण पद्धति और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनायी जा सके. कार्यक्रम में प्राचार्य मणिकांत कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी सहित सभी अभिभावक, शिक्षक और अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय की प्रगति एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण की सराहना की.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola