रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में गोड्डा यूथ ने गोड्डा सीनियर को 16 रनों से हराया

गोड्डा यूथ की टीम ने 29.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर किया खड़ा
गोड्डा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में गांधी मैदान में आयोजित रोड सेफ्टी कप में गोड्डा यूथ ने गोड्डा सीनियर को 16 रनों से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा यूथ की टीम ने 29.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया. कुमार ऋषिकांत ने 62 रन एवं तौसीफ हुसैन ने 24 रनों की पारी खेली. वहीं अजय मांझी, नीतीश कुमार, एवं मनीष कुमार ने 2 -2 विकेट प्राप्त किये. जवाब में गोड्डा सीनियर की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन पर सिमट गयी. आयुष कुमार 48 रन एवं प्रियांशु यादव ने 24 रनों की पारी खेली. कुमार ऋषिकांत एवं राहुल दत्ता ने 2-2 विकेट प्राप्त किये. अंपायर की भूमिका में राजन झा एवं मोनू कुमार तथा स्कोरर मनीष कुमार थे. इस अवसर पर क्रिकेट संघ के संयोजक संजीव कुमार, किरमान अंसारी, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










