सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता पर दिया जोर

गोड्डा एसपी ने किया मुफ्फसिल थाना का औचक निरीक्षण

विज्ञापन

सोमवार को गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने मुफ्फसिल थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न पंजियों की गहन जांच की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने सिरिस्ता, मालखाना, हाजत और कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया और थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया. उन्होंने पुराने और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि साक्ष्यों के आधार पर कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. एसपी ने आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र के दागी अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया. उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करें, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बना रहे. निरीक्षण के उपरांत एसपी ने बताया कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी लाना है. उन्होंने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का भी आदेश दिया. इस मौके पर थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola