महागामा में मदरसे में फंदे से लटकी मिली छात्रा, परिजनों ने कहा मौलवी ने बच्ची के साथ गलत किया

मदरसा के बाहर जांच करने पहुंची पुलिस. फोटो : प्रभात खबर
Godda News: घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइडल नोट बरामद किया है. पुलिस नोट की सत्यता की जांच कर रही है. सोसाइडल नोट उर्दू में लिखा गया है. मृतका का अपनी मां के नाम उर्दू में लिखा सुसाइडल नोट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है.
Godda News: महागामा थाना क्षेत्र के कसबा गांव स्थित उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसा में गुरुवार की 14 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला. छात्रा की मौत की खबर सामने आते ही मदरसा के पास लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना महागामा थाना को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्रा भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी. महागामा में उसका मामा घर है. परिजनों पर मौलवी पर हत्या का आरोप लगाया है.
रात 10 बजे सब कुछ ठीक था, मगर बाद में क्या हुआ किसी को पता नहीं
मृत छात्रा की बड़ी मामी व मामा ने बताया कि सुबह सात बजे घटना की जानकारी मिली. भागे-भागे मदरसा पहुंचने पर देखा की बच्ची को नीचे उतारकर बिस्तर पर लिटाया गया है. उसके गले पर दाग देखा तो उसे शक हुआ. बड़ी मामी ने कहा कि मदरसे में पढ़नेवाली अन्य छात्राओं का कहना था कि रात 10 बजे तक सब ठीक था. उसके बाद सभी सोने चले गये. रात में कब घटना हुई यह किसी को पता नहीं चला. परिजनों ने मदरसा के मौलवी पर किशोरी के साथ गलत कर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि बच्ची सात साल से मदरसा में मौलवी की पढ़ाई कर रही थी. छुट्टी के बाद आठ दिन पूर्व ही घर से मदरसा पढ़ने के लिए आयी थी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Godda News: सुसाइडल नोट की पुलिस कर रही जांच
घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइडल नोट बरामद किया है. पुलिस नोट की सत्यता की जांच कर रही है. सोसाइडल नोट उर्दू में लिखा गया है. मृतका का अपनी मां के नाम उर्दू में लिखा सुसाइडल नोट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है.
प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. अनुसंधान जारी है. अनुसंधान में जो भी बातें सामने आयेगी, उसके तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
चंद्रशेखर आजाद, एसडीपीओ, महागामा
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की कार्रवाई की मांग
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है. अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा है कि बेहद गंभीर मामला है. मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें
धनबाद के मेडिकल कॉलेज में हंगामा, मारपीट के बाद सभी डॉक्टर हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं ठप
देश भर के एकलव्य विद्यालयों में 4 गुना तक बढ़ा ड्रॉपआउट, झारखंड में घटा
खूंटी में हाथी के हमले में ध्वस्त घर, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
दुर्घटनाओं में मरने वाले 3 सरकारी कर्मियों के परिजनों हो हेमंत सोरेन ने दिये 1-1 करोड़ रुपए
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




