तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से छह वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से छह वर्षीय बच्ची की मौत

मां के साथ पैदल जा रही थी बच्ची, रानीडीह चौक के आगे ढलान पर हुआ हादसा

विज्ञापन

गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक-सरौनी बाजार मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. रानीडीह गांव की छह वर्षीय बच्ची रिजवाना पिता आकिब अंसारी, जो अपनी मां फुलजन बीबी के साथ खरीदारी करने सरौनी बाजार जा रही थी, को तेज रफ्तार ऑटो (जेएच 15 एक्स 9714) ने जोरदार ठोकर मार दी. घटना उस समय हुई जब रिजवाना और उसकी मां पैदल रानीडीह चौक के आगे ढलान पर पहुंचे. तेज रफ्तार ऑटो ने बच्ची को टक्कर मारी, जिससे वह दूर जाकर गिर गयी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बताया कि ऑटो को जब्त कर लिया गया है और बच्ची की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसे से रानीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है और स्थानीय लोग सड़क पर सुरक्षित आवागमन की आवश्यकता पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola