गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में गुमला को चार रन से हराया

राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में गुमला को चार रन से पराजित किया. गांधी मैदान में ग्रुप ए का अंतिम लीग मैच खेला गया.
अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट आ आखिरी लीग मुकाबला प्रतिनिधि, गोड्डा राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में गुमला को चार रन से पराजित किया. गांधी मैदान में ग्रुप ए का अंतिम लीग मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा ने सभी विकेट खोकर 250 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें मुजाहिद ने 46 रन की पारी खेली. जवाब में गुमला की टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गयी. इसमें प्रणव भास्कर ने 74 रन की पारी खेली. गढ़वा के रूपेश ने चार विकेट प्राप्त किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रूपेश कुमार को पर्यवेक्षक काजल दास के द्वारा दिया गया. क्वार्टर फाइनल मुकाबला तीन मार्च को गांधी मैदान में रांची व लातेहार के बीच खेला जायेगा. इस अवसर पर अंपायर उमेश पाठक, इफ्तेखार शेख, स्कोरर दीपक कुमार के अलावा क्रिकेट संघ के संयोजक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, इंतेखाब आलम, मुकेश मंडल, अवधेश कुमार, सनम कुमार, विजय कुमार, प्रभु, अंजन, राहुल, कन्हैया, संजीव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




