जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण

Updated at : 12 Feb 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण

समय-समय पर जरूरतमंद निःसहाय बच्चे, महिला-पुरुषों को दिया जाता है वस्त्र

विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माघी पूर्णिमा व नीलकंठ दिवस के उपलक्ष्य पर मानव सेवा आश्रम की ओर से पथरगामा में जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. मिली जानकारी के अनुसार पथरगामा मुख्य चौक स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में मानव सेवा आश्रम के संस्थापक शशिभूषण भगत, संरक्षक लक्ष्मी चंद्र अग्रवाल, सदस्य जगदीश प्रसाद अग्रवाल, लालपरी देवी, गीता देवी के हाथों संयुक्त रूप से 40 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी दिया गया. जिन वृद्ध महिलाओं को साड़ी मिला, उनमें जमनी देवी, यशोदा देवी, रिखिया देवी, दुर्गा देवी, करुणा देवी, फूलमणि देवी, सुमी देवी, नवकी देवी, पारो देवी, नोगी देवी, भागो देवी आदि शामिल हैं. इस दौरान संस्थापक शशिभूषण भगत, संरक्षक लक्ष्मी चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माघी पूर्णिमा एवं नीलकंठ दिवस में जरूरतमंद नया वस्त्र धारण कर सकें, इसके लिए संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं को चिन्हित करते हुए साड़ी दिया. बताया कि इसके अलावा मानव सेवा आश्रम समय-समय पर केड़ो आश्रम में भी जरूरतमंद निःसहाय बच्चे, महिला-पुरुषों के बीच वस्त्र का वितरण किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola