माल मंडरो पंचायत के अल्पसंख्यक गांव कुरमा में जलजमाव से लोगों का जीवन दुभर

Updated:
विज्ञापन
माल मंडरो पंचायत के अल्पसंख्यक गांव कुरमा में जलजमाव से लोगों का जीवन दुभर

मुख्य सड़क पर बदबूदार पानी और स्वास्थ्य-सुरक्षा का संकट

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के माल मंडरो पंचायत के अल्पसंख्यक गांव कुरमा में सड़क पर गंदे पानी के जमा होने से ग्रामीणों और बच्चों का जीवन प्रभावित हो गया है. मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगभग 500 बच्चे पढ़ाई करते हैं. सभी बच्चे इसी मार्ग से स्कूल आते-जाते हैं. जलजमाव के कारण बदबू इतनी अधिक फैलती है कि बच्चों का विद्यालय जाना कठिन हो गया है. गांव में लगभग 500 घरों में 2,000 लोग रहते हैं. नाले के अभाव में कई घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे शाम के समय घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है. लगातार बदबू और गंदगी के कारण लोगों को बीमार पड़ने का डर सताने लगा है. ग्रामीण बरकद अंसारी, सिद्धिक अंसारी, मंजूर आलम, सफीक अंसारी ने कहा कि यह समस्या कई सालों से चली आ रही है. विकास के नाम पर गांव में कोई कार्य नहीं हुआ है. कई बार नाला निर्माण की मांग की गयी, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है. इस मामले में पंचायत के मुखिया मोफिल अंसारी ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है और जैसे ही फंड उपलब्ध होगा, सबसे पहले नाला निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की समस्या दूर हो सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola